फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों को डबल लॉक कक्ष में रखवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की अगले महीने होने वाली परीक्षा के लिए प्रयागराज से प्रश्नपत्र शामली पहुंच गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के निकट वीवी इंटर कालेज में बनाए गए डबल लॉक कक्ष में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखा गया है। इनकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा अगले महीने 18 फरवरी से शुरू हो रही है। एक सप्ताह पहले बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं जनपद में पहुंच गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं को आरके इंटर कालेज में बनाए गए कोठार में रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि सोमवार को उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज कार्यालय से दो गाड़ियों से हाईस्कूल और इंटर के प्रश्नपत्र सीलबंद पैकेट में पहुंच गए हैं। इन सभी प्रश्नपत्रों को डीआईओएस कार्यालय के निकट वीवी इंटर कालेज में बनाए गए डबल लॉक कक्ष में रखा गया है। सभी प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र के नाम से परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार अलग-अलग पैकेट में पहुंचे हैं। प्रश्नपत्र पहुंचने के समय डीआईओएस के साथ राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डा. अमित मलिक, कार्यालय के बोर्ड परीक्षा प्रभारी वरिष्ठ सहायक विकास नैथानी, सहायक संदीप कुमार, कुलदीप मलिक मौजूद रहे। डीआईओएस ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए कक्ष को पूरी तरह सील कर दिया गया है और लॉक पर भी सील लगाई गई है। इसके साथ ही प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। सीसीटीवी 24 घंटे ऑन रहेंगे और इनका कंट्रोल रूम डीआईओएस कार्यालय में बनाया गया है। कक्ष की निगरानी के लिए 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें