शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को संस्कृति उत्सव 2025-26 में शास्त्रीय, उप शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल नृत्य में पूर्वी मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में एकल गायन सीनियर वर्ग में प्रथम आकाश धीमान, द्वितीय निशांत भागवत, तृतीय लाल सिंह लचक रहे। एकल नृत्य में सिल्वर बेल्स स्कूल की पूर्वी मित्तल प्रथम, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल के उन्नति गर्ग द्वितीय व श्री सत्यनारायण स्कूल की रिया विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रही।
एकल गायन जूनियर वर्ग में बीएसएम स्कूल की मुग्धा शर्मा प्रथम, सत्यनारायण स्कूल के सूर्यदेव द्वितीय व सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के आदित्य वर्मा तृतीय रहे। समूह नृत्य में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल प्रथम, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शामली द्वितीय, जैन कन्या इंटर काॅलेज शामली तृतीय स्थान पर रहा। समूह गायन में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल प्रथम, अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल थानाभवन द्वितीय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक प्रभारी सीडीओ प्रेम चंद, डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलि, प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रेम चंद ने बच्चों द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत अपने आप में संस्कृति का परिचायक है। डीआईओएस ने बताया कि चयनित कलाकार मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल और अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में राजेंद्र प्रसाद राही, संजय श्रीवास्तव, सोमदत्त शर्मा रहे। संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
शामली के सिलवर वेल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राए