फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन का उद्देश्य संत्सग

विज्ञापन
शामली के पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में सनातन धर्म सम्मेलन में मंचासीन संत। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सनातन धर्म सम्मेलन में थानाभवन के स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य सत्संग है। सत्संग से मानव जीवन सफल होता है।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में शनिवार को सनातन धर्म सम्मेलन श्री रामायण के पाठ साथ शुरू हुआ। पूजन और कीर्तन पंडित त्रयंबक ने विधि विधान से कराया। स्वामी रामसागर महाराज ने कहा कि गुरु भक्ति से जीवन सुधर सकता है। कथा व्यास दिनेश पाठक ने कहा कि भारत वर्ष चित्र के चरित्र का पुजारी है। चरित्र जीवन है, चरित्र की पूजा होती है। इस मौके पर भजन गायक रवि पाठक, भागवत पाठक ने भजन प्रस्तुत किए। सम्मेलन के बाद रात्रि 9 बजे से लेकर 12 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रविवार को सुबह आठ बजे हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। दोपहर दस बजे से लेकर दो बजे तक सत्संग विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभा के सरंक्षक सतीश आनंद, हरीश तनेजा, दिनेश पाठक, राजन बत्रा, अध्यक्ष अशोक कुमार ठकराल, सुभाष चुग, राधेश्याम भारती, राकेश परुथी, यशपाल ठकराल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें