फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो डीजल के नाम पर कैराना में लगा दिए थे पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बायो डीजल पंप के नाम पर चलने वाला तेल का अवैध कारोबार शामली जिले में भी चलता रहा है। एक साल पहले ही कैराना क्षेत्र में लगाए गए तीन बायो डीजल पंपों पर कार्रवाई की गई थी। इन तीनों को बंद करा दिया गया था और दो के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

कैराना में पेट्रोल पंप नहीं है, जिसके कारण यहां के वाहन चालक हरियाणा या शामली से डीजल पेट्रोल खरीदते हैं। वहीं कैराना में कांधला रोड, रामड़ा रोड व भूरा बाईपास पर बायो फ्यूल पंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। रामड़ा रोड पर एक फ्यूल पंप चालू भी हो गया था। तत्कालीन एसडीएम ने पूर्ति विभाग के साथ रामड़ा रोड स्थित बायो फ्यूल पंप पर छापा मारा था। मौके पर बायो डीजल की आड़ में पेट्रोल की भी बिक्री पाई गई थी। इनके पास जरूरी एनओसी भी नहीं थी। प्रशासन ने बायो फ्यूल पंप पर सील लगाते हुए संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद रामड़ा रोड के अलावा कांधला रोड पर भूरा बाईपास पर बायो फ्यूल पंप भी शुरू होने से पहले बंद हो गए थे।
----------
उत्तराखंड और राजस्थान से होती है सप्लाई
जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय ने बताया कि बायो डीजल जैट्रोफा से तैयार होता है। उत्तराखंड और राजस्थान की कुछ कंपनियां इसकी सप्लाई करती हैं। इसका पंप लगाने के लिए प्रशासन से एनओसी लेनी पड़ती है। पिछले वर्ष कैराना और आदमपुर में लगे बायो डीजल पंप बंद कराए गए थे। एनओसी नहीं होने पर दोनों को बंद करा दिया गया था तथा रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। वर्तमान में जनपद में कोई बायो डीजल पंप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें