फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत की युवा पंचायत सफल बनाने को विधायकों ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की ग्राम काबड़ौत में प्रस्तावित युवा पंचायत को सफल बनाने के लिए सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों विधायकों ने क्षेत्र के गांव मालेंडी, ताना, पुरमाफी, दरगाहपुर, गोगर, पिंडोरा, ऊन आदि में पहुंचकर युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जो अग्निपथ योजना शुरू की है वह युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देगी। इसके विरोध में 28 जून को काबड़ौत में युवा पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रालोद अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह पहुंचेंगे। जिसमें युवा अधिक से अधिक संख्या में भाग लें ताकि अग्निपथ योजना का विरोध कर उसे रद्द कराया जा सके। साथ में पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, फ्रंटल संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हसन, इकरा हसन, ऋषिराज राझड़, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, सनोज, परमेंद्र नंबरदार, पंकज सरोहा, सतेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें