फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी ने दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पीआरवी के पुलिसकर्मियों रात में दुर्घटना में घायल कार सवार तीन युवकों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने तीन बजे जलालाबाद बिजलीघर पर कार्यरत कर्मचारी राजबल ने थानाभवन पुलिस को हादसे की सूचना दी। बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तत्काल जलालाबाद चौकी क्षेत्र में गश्त पर मौजूद पीआरवी 3014 मौके पर पहुंची। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया। घायलों ने अपने नाम नोमान 25 वर्ष, सलमान 28 वर्ष और अब्दुल रहमान 45 वर्ष निवासी मोहल्ला मोहम्दीगंज कस्बा जलालाबाद बताया। पीआरवी कर्मियों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें