कांधला। कस्बे के राजकीय अस्पताल में जनपद के नोडल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को जनपद के नोडल अधिकारी आरपी सिंह ने अपनी टीम के साथ कस्बे के राजकीय अस्पताल में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड, शौचालय, अस्पताल परिसर, हेल्प डेस्क, औषधि कक्ष, इमरजेंसी वार्ड निरीक्षण आदि जगहों का निरीक्षण किया। चिकित्सक के साथ मीटिंग कर सर्विलांस टीम का गठन को कहा। नोडल अधिकारी ने हेल्प डेस्क को कमरे से बाहर ग्राउंड में रखने के निर्देश दिए वह अस्पताल में आने वाले मरीजों को सैनिटाइजर मास्क प्रयोग करने की भी सलाह देने की निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी अपनी टीम के साथ शामली की ओर रवाना हो गए।
अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग
कांधला। कस्बे के राजकीय अस्पताल पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ विभाग कर्मचारी नरेश कुमार शर्मा के द्वारा राजकीय अस्पताल पर आने वाले 24 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई इस दौरान मरीजों को चिकित्सक ने सोशल डिस्टेंस के साथ बाजारों में सामान खरीदने की सलाह दी गई। साथ ही कोरोना वायर से बचाव के लिये भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचने, तथा बाहर से आने वाले व्यक्ति की सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दिए जाने की अपील की।