फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हंगामा- प्रदर्शन

विज्ञापन
कैराना जामा मस्जिद के उपर उडान भरता ड्रोन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर के आजाद चौक पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुलूस निकाल रहे लोगों को पुलिस ने मोहल्ले में ही रोक लिया। लोगों ने नारेबाजी कर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने एक मुफ्ती को पकड़ा हुआ है। एएसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जिम्मेेदार लोगों की मदद से प्रदर्शनकारियों को शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को मोहल्ला आजाद चौक में जुमे की नमाज के बाद हाथों में तख्तियां लेकर लोगों ने जुलूस निकालना शुरू कर दिया। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की। जुलूस निकालने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धारा 144 लागू होना बताते हुए जुलूस को मोहल्ले में ही रोक दिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा करते हुए वहीं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक मुफ्ती को पकड़ रखा है, उसे छोड़ा जाए। उनका कहना था कि वह शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर एडीएम अरविंद कुमार, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। लोगों ने कहा कि जब तक मुफ्ती को नहीं छोड़ा जाता, तब तक वह वापस नहीं जाएंगे। इस दौरान माहौल तनावपूूर्ण बन गया। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। एडीएम और एएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया। इस दौरान समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए लोगों को समझाकर वापस भेज दिया। इसके बाद पुलिस और पीएसी ने आजाद चौक, कबाड़ी बाजार और वीवी इंटर कालेज रोड समेत आसपास के मोहल्लों में मार्च निकाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद शाम तक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला आजाद चौक में रहकर स्थिति पर निगरानी करते रहे।

कैराना में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर से बात करते एसडीएम डा अमित पाल शर्मा और सीओ प्रद?- फोटो : SHAMLI

कैराना चौक बाजार में पैदल गश्त करते डीएम और एसपी- फोटो : SHAMLI

कैराना चौक बाजार में पैदल गश्त करते डीएम और एसपी- फोटो : SHAMLI

कैराना चौक बाजार में पैदल गश्त करते डीएम और एसपी- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन करते मुस्लिम लोग- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में तहसीलदार को ज्ञापन देते मुस्लिम लोग- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में भीड को खदेडते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में भीड को खदेडते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित आजाद चौक में हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझाते एडीएम अरविंद कुमार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें