कांधला क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा में मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : SHAMLI
कांधला। गांव हाजीपुर दुगड्डा में मुख्य मार्ग पर जलभराव गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
हाजीपुर दुगड्डा का मुख्य मार्ग जलभराव के चलते उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ राहगीर मार्ग से गुजरते हैं, जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व बीडीओ से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। रविवार को ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की गलियों में पानी की निकासी ना होने से जलभराव की समस्या हो गई है। स्कूल में आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।