फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सपा मुखिया की बेटी पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2026 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरना देते सपा कार्यकर्ता। सपा - फोटो : बहराइच में धूप-छावं के दौरान गुजरती महिला।
विज्ञापन
बनत। सपा मुखिया की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप त्रिपाठी को सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर अब तक कार्रवाई न होना गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अशोक चौधरी, किरणपाल मलिक, भूपेंद्र सैनी, विनीत चौधरी, सलेक चंद, अनिल कोरी, सच्चू प्रधान, योगेंद्र गोगर, अमरदीप पंवार, शर्मिष्ठा पाल, खुशनूद, नीरज पहलवान और लक्ष्मीचंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें