फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चुनाव ड्यूटी का विरोध

विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षक। शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बीएलओ ड्यूटी में शिक्षकों को लगाए जाने का विरोध किया। संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम में केवल परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई। इससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीआरसी पर प्रशिक्षण देने वाले एआरपी की भी ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगा दी गई है। साथ ही, कई शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यक्षेत्र से दूर लगाई गई है। सवाल यह है कि यदि अधिकांश शिक्षक चुनाव कार्य में व्यस्त रहेंगे तो बच्चों का शिक्षण कब होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अमित मित्तल, रोहित जटराना, प्रमोद शर्मा, शिवकुमार तंवर, नीलम जावला, दिलशाद, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।


उधर, भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बीएलओ ड्यूटी में शिक्षकों को लगाए जाने का विरोध किया। संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम में केवल परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई। इससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीआरसी पर प्रशिक्षण देने वाले एआरपी की भी ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगा दी गई है। साथ ही, कई शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यक्षेत्र से दूर लगाई गई है। सवाल यह है कि यदि अधिकांश शिक्षक चुनाव कार्य में व्यस्त रहेंगे तो बच्चों का शिक्षण कब होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में अमित मित्तल, रोहित जटराना, प्रमोद शर्मा, शिवकुमार तंवर, नीलम जावला, दिलशाद, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें