फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति नहीं बन पाएंगे एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति नहीं बन पाएंगे एजेंट
विज्ञापन

शामली। प्रशासन अब 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। बृहस्पतिवार से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। नौ मार्च तक कई चरणों में उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के दौरान कोई सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति एजेंट नहीं बन पाएगा। नतीजों के बाद विजय जुलूस निकालने और आतिशबाजी पर भी पाबंदी होगी। 11 मार्च तक धारा 144 लागू है, किसी भी स्थान पर पांच से ज्यादा व्यक्ति एकत्र नही हो जाएंगे।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक की पहली पाली में 116 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में 112 कार्मिक शामिल होंगे। चार मार्च को सुबह दस के दोपहर 12 बजे तक पोस्टल बैलेट की गणना करने वाले 72 कार्मिकों को प्रशिक्षण कलक्ट्रेट सभागार में दिया जाएगा। जबकि वीवी पैट पर्चियों की मतगणना करने वाले 24 कार्मिकों का दोपहर 12 से दो बजे तक प्रशिक्षण होगा। छह मार्च को सुबह दस से साढे़ 11 बजे तक आरओ टैबुलेशन और एनकॉर पोर्टल के 24 कार्मिकों का प्रशिक्षण कलक्ट्रेट सभागार में होगा। स्केनिंग के 48 कार्मिकों का प्रशिक्षण इसी दिन दोपहर 12 बजे से होगा। नौ मार्च को वीवी इंटर कॉलेज में 228 मतदान कार्मिकों को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पोस्टल बैलेट की गणना करने वाले 72 कार्मिकों को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें