तीन पीएचसी को सीएचसी बनाने का भेजा जाएगा प्रस्ताव
शामली/जलालाबाद। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चार आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की घोषणा की, ताकि गंभीर मरीजों को सुविधा सुलभ कराई जा सके। उन्होंने गढ़ीपुख्ता, तीतरवाड़ा और जलालाबाद पीएचसी को सीएचसी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही।
जलालाबाद के मोहल्ला रामरतन मंडी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने विधायक निधि से चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने की घोषणा की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में स्थित लगभग 120 वर्ष से अधिक पुराने डिस्पेंसरी भवन की मरम्मत कराने के निर्देश डीएम जसजीत कौर को दिए। डीएम ने बताया कि जल्द ही भवन की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। मंत्री ने जलालाबाद के पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ मुकेश शास्त्री, जनेश्वर सैनी, उपेंद्र गुप्ता, अशोक कोरी, सुनहरा कोरी, हरिओम उपाध्याय, नाजिम, फैसल चौधरी, डॉक्टर सुभाष चंद्र पाल, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री गढ़ीपुख़्ता पीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीएचसी गढ़ीपुख़्ता को वह गोद लेंगे। गढ़ीपुख्ता के अलावा जलालाबाद, तीतरवाड़ा पीएचसी को सीएचसी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।