फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन में भुगतान का वादा

Thu, 02 Nov 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
suger mill - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। ऊन की सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्राईवेट लिमिटेड का वर्ष 2017-18 का  गन्ना पेराई सत्र  शबद-कीर्तन गुरुवाणी  के साथ शुरू हो गया है। पेराई सत्र का शुभारंभ पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने चेन में गन्ना डालकर किया। उन्होंने सभी अगेती प्रजाति का गन्ना लेने तथा इस पेराई सत्र का भुगतान 14 दिन में करने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन


 बुधवार को  ऊन चीनी मिल में वर्ष 2017-18 के गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ पर मौके पर शबद- कीर्तन व गुरुवाणी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमृतसर से स्वर्ण मंदिर से  ज्ञानी गुरुवचन ग्रंथी  ने गुरु ग्रन्थ साहिब की अरदास की। सरदार गुलाब सिंह व साथियों ने शबद कीर्तन का पाठ किया।  

पंडित प्रवीण शर्मा ने मंत्रोच्चार के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह , राणा ग्रुप के चेयरमैन रणजीत सिंह , मिल के एमडी राणा इंद्र प्रताप सिंह ने चेन में गन्ना लेकर आए प्रथम बुग्गी मालिक महीपाल पुत्र रामकिशन, रमेश पुत्र बलवीर निवासी पिंडौरा तथा ट्रैक्टर  ट्राली मालिक महीपाल पुत्र रामकिशन ऊन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन


पेराई सत्र  समारोह में मिल की ओर कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने जनवरी माह से किसानों को बीज व दवाई तथा मृदा परीक्षण कराने की सुविधा कराने का वादा किया। उन्होंने सभी अगेती प्रजाति का गन्ना लेने तथा इस पेराई सत्र का भुगतान 14 दिन में करने का आश्वासन दिया।  मिल के एमडी इंद्र प्रताप सिह  डायरेक्टर राणा वीर प्रताप ,राणा प्रीतेंद्र प्रताप सिंह  ऊन गन्ना समिति के चेयरमैन  कटार सिंह, गन्ना परिषद के चेयरमैन वेद पाल सिंह समिति के डायरेक्टर दिनेश गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें