शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
मोहर्रम पर नहीं निकाला जाएगा जुलूस: डीएम
शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर बैठक हुई। डीएम ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा कि कोरोना महामारी का समय चल रहा है। जनपद कोरोना मुक्त हो गया है, परंतु तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। ढिलाई बरतने पर स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में अपने घर पर रहकर ही त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकलेगा। लोगों की जान हमारे लिए पहले है। उन्होंने सभी से वैक्सीनेशन कराने का आह्वान किया। एसपी सुकीर्ति माधव ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से कहा अपने घर पर रहकर ही त्योहार को मनाना है। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत शासन और प्रशासन के निर्देशों का सभी को पालन करना है। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह सभी एसडीएम भी मौजूद रहे।