फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तिरंगे के साथ निकाली यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Thu, 13 Aug 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता में तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। भाजपा
विज्ञापन
झिंझाना। भाजपा मंडल की ओर से बुधवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने किया।
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए मुख्य बाजार, थाना चौक, डेरी चौक और बिडौली चौक से होकर गुजरे। यात्रा बस स्टैंड स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष छोटू सैनी, अनिल चौहान, अनिल उपाध्याय, रवि गहलोत, नवीन मेहरा, मासूम चौधरी, खुर्शीद आलम, लोकेश पांचाल, अर्जुन, सुनीता नामदेव, नीलम नामदेव, बंटी रहे।
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते हुए एफडी पब्लिक स्कूल से नगर पंचायत कार्यालय तक पहुंचे। यात्रा में राजेंद्र सिंह, विशेष सरोहा, रीनू दर्शन सरोहा, भूपेंद्र सिंह, रोहित विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, आशीष देशवाल, अंकित चौधरी, बृजेश देवी, नंदू राणा रहे।
विज्ञापन

ऊन। भाजपा नेता अनिल चौहान ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए श्रवण कुमार के आवास पर संपन्न हुई। इस दौरान विकास कुमार, दिनेश गोयल, सुशील गर्ग, सत्येंद्र चिकारा, ओम सिंह, राजेश कुमार, आरपी कश्यप, आशा सोदाई और गीता देवी रहे।
कैराना। भाजपा नगर मंडल की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। इस दौरान मनोज शर्मा, श्रीपाल सिंह आर्य, रणबीर कश्यप, राजकुमार सेन, आलोक चौहान, शक्ति सिंघल, दीपक चंद्रा, रोहताश सैनी, सचिन चौहान रहे।
जलालाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवी मंदिर से नगर पंचायत तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि प्रमोद सैनी अट्ठा, सोमबीर प्रधान, जयपाल प्रधान, आनंद पुंडीर, दीपक कोरी, चक्रेश राणा, मुकेश शास्त्री, हरिओम उपाध्याय, बोबी शर्मा, विशाल सैनी, तुषार कांबोज आदि रहे।
कांधला। ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने स्व.चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। रेलवे रोड और मुख्य बाजार से होते हुए यात्रा अब्दुल हमीद तिराहे पर संपन्न हुई। यात्रा में डॉ. रश्मिकांत जैन, प्रतिभा उर्फ सिमरन, दीपक गुप्ता, राजीव शर्मा, संजय मित्तल, अशोक चौहान, रवि नामदेव, विष्णु प्रकाश अग्रवाल रहे।

गढ़ीपुख्ता में तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें