फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकाली गई शोभायात्रा, पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी

विज्ञापन
चोसाना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु
विज्ञापन
चौसाना। हनुमान जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को चौसाना में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल भक्तों ने भगवान श्रीराम और हनुमान के जयकारे लगाए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। शोभायात्रा पुलिस चौकी के निकट स्थित हनुमान धाम से शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान धाम पर संपन्न हुई। नागरिकों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान कवंरपाल शर्मा, अतुल कुमार, अनुभव गर्ग, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, मनोज गोस्वामी, बालिस्टर छांचियान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम पर दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सुबह विधि-विधान के साथ मुख्य यजमान शिशिर जैन और कपिल जैन से बजरंगबली की पूजा-अर्चना मुख्य महंत देवानंद शास्त्री ने कराई। इसके बाद यजमानों ने हनुमान जी को सवामनियां अर्पित की और छप्पन प्रकार का भोग लगाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने बाबा बजरंग बली की महाआरती की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। शाम को एक शाम बाबा टिल्ले वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंच संचालन उत्तम नामदेव द्वारा किया गया। इस अवसर पर निश्चय अग्रवाल, चंचल द्विवेदी, रमेश धीमान, संदीप नामदेव, वंश नामदेव, चिंटू तायल, संजय कुमार त्यागी, सूरज चौधरी, सागर कौशिक, पुनीत द्विवेदी, अक्षय गर्ग आदि उपस्थित रहे।
हनुमान जी को चोला चढ़ाया
झिंझाना। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बृहस्पतिवार को कई मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कस्बे के श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर में अर्पित वर्मा ने सपरिवार आज सुबह हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। दोपहर बाद महिलाओं ने बाबा बजरंगबली की महिमा का गुणगान किया। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। इसी मंदिर में देर शाम हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। दूसरी ओर कस्बे के पंचमुखी मंदिर में भी जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर हवन यज्ञ और सुंदर कांड पाठ का आयोजन

कैराना। श्री हनुमान सेवा समिति और नगर के श्रद्धालुओं द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे कटहेरा धर्मशाला में पंडित दिवाकर शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ और पूजन कराया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति दी। शाम 7 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा उसके बाद भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।
मंदिरों में हुआ विधि विधान से पूजन

थाना भवन। श्री बाला जी जन्मोत्सव पर मंदिरों में विधि-विधान से हवन पूजन और पूजा अर्चना की गई। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नगर के श्रीबाला जी धाम चौक बाजार में बाला जी भगवान की प्रतिमा का 18वों जन्मोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। आचार्य पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में पड़ितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। हनुमान मंदिर पुलिस चौकी में पंडित देवेंद्र शर्मा के सानिध्य में हवन पूजन किया गया। शनिदेव धाम में श्री बाला जी की प्रतिमा स्थापना और जन्मोत्सव कार्यक्रम हवन पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। श्री बालाजी धाम ऊन रोड पर महंत राजेश कुमार के सानिध्य में श्री बाला जी जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजन हुए। कार्यक्रमों में आशुतोष मंगल और डॉ. रामअवतार गर्ग सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, लवी राणा, जगमाल सैनी, अर्पण सैनी, ठाकुर राजकुमार, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति विनोद कुमार, महिपाल राणा, सन्नी जिंदल, कन्हैया सैनी, कुलदीप गर्ग, सुभाष सिंघल आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को श्री बाला जी धाम चौक बाजार से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें