थानाभवन। हसनपुर लुहारी श्रीराम मंदिर बाईपास में काली माता की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर बाईपास से शुरू होकर बस स्टैंड से कुरैशियान चौक, बड़ा मंदिर से होते हुए मेन बाजार से बैंक वाली गली से वापस श्रीराम मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में भक्त संकीर्तन मंडली के कलाकार और वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनों पर रिनाम संकीर्तन का गुणगान करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि, रविवार को मां काली की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मौके पर जिला पंचायत सदस्य के पति मैनपाल सैनी राकेश सैनी, नीटू, अतर सिंह, विशांत सैनी, रामपाल पंडित, डॉ. रविंद्र कुमार, अनुज कुमार, पीतम, विनीत सैनी मौजूद रहे।