फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शनिवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 2014 में सत्ता में आने से पहले अच्छे दिनों का वादा किया था। पेट्रोल, डीजल, सब्जियों के दाम कम करने की बात कही गई थी, लेकिन मौजूदा समय में महंगाई आसमान छू रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पेट्रोल डीजल के दाम कम किए जाएं। मौके पर कुर्रत मेहंदी, फैसल अहमद, हैदर फारुकी, शेरम अंसारी, अजीम सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें