फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दवा व्यापारियों की समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण

विज्ञापन
कैराना रोड ​स्थित होटल में दवा व्यापारियों के अ​धिवेशन में विचार रखते प्रदेश महामंत्री सुरेश गु
विज्ञापन
शामली। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन शामली के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन कैराना रोड स्थित होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री कुलदीप गोयल, संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि दवा व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से कराएंगे। किसी भी कीमत पर उनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संस्था के प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता ने का कि ड्रग एक्ट में कानून बहुत पुराने हैं, इसमें बदलाव कि आवश्यकता है। दवा कंपनियों के कीमतों में बढ़ोतरी पर उन्होंने रोष जताया। कीमतों को डीपीसीओ के समान रखने की बात की।
पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि दवा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है, सभी समस्याओं का समाधान होगा। संचालन जिला महामंत्री कुलदीप गोयल ने किया। व्यापार मंडल से अनिल भार्गव, कोषाध्यक्ष प्रवीण, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव त्यागी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, बागपत जिलाध्यक्ष सुनील जैन, नोएडा से गौरव अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें