फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को मिला मिस फेयरवेल का ताज

Sun, 28 Feb 2016 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हिंदू महिला महाविद्यालय में आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


हिंदू महिला महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव ब्रजभूषण संगल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस दौरान नृत्य, नाटिका और कविताओं से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर 2013 बैच की छात्रा रही संध्या संगल को पीसीएस में चयनित होने पर बधाई दी गई और कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के बाद मिस फेयरवेल का खिताब प्रियंका को दिया गया। मिस ब्यूटी वीनस और मिस एक्सिलेंट वंशिका को चुना गया। छात्राओं ने कॉलेज में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति भी जागरूकता जगाई। इस दौरान प्राचार्य डा. मंजू गर्ग ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें