शामली। दुल्हैंडी पर ट्रेनों को छोड़कर रोडवेज और प्राईवेट बसों की सेवा सुबह से लेकर शाम चार बजे तक बंद रहेगी। वहीं, नगर पालिका परिषद द्वारा पानी की 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे इमरजेंसी में डॉक्टर, फार्मेसिस्ट की व्यवस्था के निर्देश हैं।
बुधवार को मनाई जाने वाली दुल्हैंडी पर जिला प्रशासन चौकस है। ट्रेनों को छोड़कर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन व प्राइवेट बसे बंद रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने शामली- कांधला, कैराना थानाभवन सीएचसी पर 24 घंटे इमरजेंसी की व्यवस्था की गई। जिनमें दिन-रात डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था रहेगी। शामली में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. जगमोहन, थानाभवन सीएचसी पर डॉ. रमेशचंद्रा, कैराना सीएचसी पर डॉ. सलीम, कांधला सीएचसी पर डॉ. बिजेंद्र को इमरजेंसी का प्रभारी बनाया है।
सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री ने बताया कि दुर्घटना होने पर 108 और 102 एंबुलेंस सूचना पर दौड़ेगी। दुल्हैंडी पर 24 घंटे पानी की नगर पालिका परिषद शामली ने व्यवस्था की है। लाइट जाने के बाद सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक जेनरेटर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद सगल ने बताया कि शहर में पानी आपूर्ति के लिए दो जेनरेटर हैं। जिनमें एक शहर के मोहल्ला काकानगर व दूसरा टंकी कालोनी में है। शहर के गौशाला रोड वर्मा भवन के सामने, मोहल्ला दयानंद नगर, मोहल्ला रेलपार व नाले की पटरी पर स्थित नलकूपों पर लगाया जाएगा।
कार्यवाहक विद्युत निगम के एसई व प्रथम विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता विजयपाल ने बताया कि दुल्हैंडी पर शामली टाऊन वासियों को 20 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों को 14 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। सभी जेई को इस के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उधर अग्निशमन अधिकारी कृष्णपंवार ने बताया कि दुल्हैंडी पर दमकल विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।
पानी की व्यवस्था के लिए तीन टैंकर रहेंगे। कैराना में एक टैंकर व शामली मे तीन टैंकर की व्यवस्था की गई हैं। शामली से थानाभवन, झिंझाना, कैराना सेे कांधला- एलम कवर किया जाएगा।
दुल्हैंडी पर शामली से सहारनपुर, शामली से मेरठ, शामली से लोनी के लिए शाम चार बजे के बंद रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। - राजेंद्र चौहान, स्टेशन अधीक्षक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम शामली डिपो।
दुल्हैंडी पर जिले के सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में मौके पर प्रशासन व पुलिस के अफसर नजर रखकर घटना की जानकारी देते रहेंगे। - ओपी वर्मा, डीएम शामली, एसपी विजय भूषण।
इमरजेंसी सेवा के नंबर
डीएम ः 9454449618
एसपी ः 9454400429
सीएमओ ः 9412553185
सीएचसी ः 8923204050
अग्निशमन केंद्र ः 9454418787
100, 101