फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालयों पर प्रधानों की बैठक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी जुटा
विज्ञापन

झिंझाना/ऊन। स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पुलिस प्रशासन भी कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है । जिले भर में ब्लॉक कार्यालयों पर भी इसके लिए जागरूकता बैठक र्हुइं। जिसमें निर्णय लिया गया कि कोराना वायरस के प्रति ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

झिंझाना और ऊन दोनों कस्बे में पुलिस ने बैंकों, धर्मस्थलों और मुख्य चौराहों पर पोस्टर लगा कर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। ऊन ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम प्रधानों एवं सचिवों की बैठक आयोजित की गई ।ब्लॉक कार्यालय पर ब्लाक चिकित्सा प्रभारी लेख राम ने कोरोना से बचाव के उपाय बताए। अपील की कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ना जाए जहां तक संभव हो यात्रा करने से भी बचें। डॉक्टर लेखराम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास एंटी लाव्रा की दवाई उपलब्ध है सभी ग्राम प्रधान अपने गांव में साफ सफाई का ध्यान रखे और लोगों को जागरूक करें। शामली शहर में भी ब्लॉक कार्यालय में बैठक में प्रधानों से अपील की गई कि वह भी अपनी ग्राम पंचायतों में इसे लेकर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें