27 को प्रधानमंत्री करेंगे स्ट्रीट वेंडरों के साथ संवाद
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्तूूबर को स्ट्रीट वेंडरों के साथ संवाद करेंगे।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। भारतीय स्टेट बैंक, यूूनियन बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, बंधन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि छह बैंकों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर 23 अक्तूबर तक योजनाओं के लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह, एलडीएम शैलेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर संदीप सिंह, एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, ऊन की एसडीएम मणि अरोरा आदि मौजूद रहे। एलडीएम ने बताया कि 27 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्ट्रीट वेंडरों के साथ संवाद करेंगे।
109 लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना का अनुमोदन
शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पिछड़ा वर्ग के 109 लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के अंतर्गत रुपये 21.80 लाख की धनराशि का अनुमोदन किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने जानकारी दी कि उक्त धनराशि पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगी।