कैराना की मामौर झील टूटने के स्थान पर ग्रामीणो द्वारा मिटटी के कटटे डाल कर रोका गया पानी
- फोटो : SHAMLI
कैराना। मंगलवार को बरसात के कारण मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूट गई थी तथा झील का पानी खेतों एवं मकानों में घुस गया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने मामौर झील पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के सहयोग से झील से पानी आने के स्थानों पर मिट्टी के कट्टे डलवाकर पानी की रोकथाम की।
मंगलवार दोपहर बरसात व कैराना से जाने वाले नाले के गंदे पानी के कारण मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूट गई थी। झील का पानी कई किसानों की सैकड़ों बीघा धान की तैयार फसलों में घुस गया था। साथ ही कई मकानों में भी पानी भर गया था। बुधवार को एसडीएम और तहसीलदार ने मामौर झील पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार प्रवीण कुमार लेखपालों की टीम के साथ मामौर झील पहुंचे। यहां पर तहसीलदार ने ग्राम प्रधान नूरदीन व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से झील से पानी आने वाले स्थान पर मिट्टी के कट्टे डलवाए। जिसके बाद पानी काफी हद तक बंद हो गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि तहसीलदार झील पर आए थे तथा मिट्टी के कट्टे डाल कर पानी रोका गया है। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि वो मामौर झील गए थे। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी के कट्टे डाल कर पानी की रोकथाम की गई है।