फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके बाद जिलास्तर पर बीएलओ और सुपरवाइजरों की तैनाती कर दी गई है। बीएलओ एक अक्तूबर से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा।
जिलास्तर पर भी मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक घर-घर जाकर बीएलओ गणना एवं सर्वेक्षण करेंगे। एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकेंगे। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। छह से 12 नवंबर तक ऑनलाइन मिले आवेदनों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी। छह दिसंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन होगा। 12 दिसंबर तक इन पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और 13 से 19 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 29 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला स्तर पर 533 बीएलओ लगाए गए हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक-एक सुपरवाइजर यानी कुल 37 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। डीएम जसजीत कौर ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समयानुसार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 7.14 लाख मतदाता
शामली। शामली जिले में सात लाख 14 हजार 222 मतदाता हैं। इनमें तीन लाख 32 हजार 827 महिलाएं तथा तीन लाख 71 हजार 394 पुरुष मतदाता शामिल हैं। जिले में पांच ब्लॉक तथा 320 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 506 मतदान केंद्र एवं 1373 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें