त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू
शामली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। 533 बीएलओ ने घर- घर जाकर मतदाताओं की गणना और सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। आनलाइन आवेदन पत्र का काम शुरू हो गया है। 12 नवंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना और सर्वेक्षण कार्य पूरा करेंगे।
अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जिले के बीएलओ ने मतदाताओं का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। बीएलओ घर घर जाकर सर्वे करके नए वोट बनवाने के लिए आवेदन, मृतकों का नाम काटने संशोधन का कार्य 12 नवंबर तक करेंगे। आनलाइन आवेदन करने का कार्य शुरू हो गया है। आनलाइन प्रक्रिया पांच नवंबर तक चलेगी।
एडीओ पंचायत वेदपाल सिंह ने बताया कि ज्यादातर बीएलओ तहसील मुख्यालय से अपना रिकार्ड लेकर गांवों को रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर घर जाकर जांच छह नवंबर से 12 नवंबर तक और छह दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक दावे आपत्ति प्राप्त की जाएगी। 13 से लेकर 19 दिसंबर तक दावे, आपत्ति के निस्तारण के बाद 29 दिसंबर तक निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन होगा।
एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी तहसील मुख्यालय पर बीएलओ को प्रशिक्षण देकर मतदाताओं का रिकार्ड लेकर गांवों के लिए रवाना हो चुके हैं।
- पांच साल में बढ़ें 127790 मतदाता
संवाद न्यूज एजेेेंसी
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पिछले पांच सालो में एक लाख 27 हजार 790 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। जिले के पंचायत मतदाताओ की संख्या 7 लाख 34 हजार, 222 मतदाता होगए है। जिनमें 3 लाख 71 हजार 304 पुरुष और 3 लाख 42 हजार 827 महिलाएं मतदाता शामिल है।
पंचायत चुनाव कार्यालय के रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वर्ष 2015 में जिले मेें पंचायत चुनाव में 5 लाख 86 हजार 432 मतदाता थे। पिछले पांच सालो में एक लाख 27 हजार 790 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। मौजूूदा दौर में जिले के पंचायत मतदाताओ की संख्या 7 लाख 34 हजार, 222 मतदाता होगए है। जिनमें 3 लाख 71 हजार 304 पुरुष और 3 लाख 42 हजार 827 महिलाएं मतदाता शामिल है।
-- ग्राम पंचायत से संबधित आंकडे़
1-जिले में कुल ग्राम पंचायतें 230
2- शामली ब्लाक 34
3- कांधला ब्लाक 33
4- ऊन ब्लाक 71
5- थानाभवन ब्लाक 50
6- कैराना ब्लाक 42
7- ग्राम पंचायत वार्ड 3130
8- जिला पंचायत वार्ड 19
9- न्याय पंचायत 37