फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 से स्कूल-कालेज खोलने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन में बंद चल रहे विद्यालयों को 19 अक्तूबर से खोले जाने की अनुमति शासन से मिलने के बाद से तैयारी चल रही है। जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी बृहस्पतिवार को दो शिफ्ट में बैठक होगी। जिसमें विद्यालय खोले जाने संबंधी व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर से विद्यालय खोले जाएंगे। फिलहाल शासन के निर्देशानुसार कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं दो शिफ्ट में चलाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों की बैठक दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में पूर्वाह्न 11 बजे से जनपद के सभी राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधकों के साथ बैठक होगी। दूसरी शिफ्ट में दोपहर दो बजे से जनपद के सभी वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई व आईसीएससी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों के साथ बैठक होगी।
उधर, आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अभिभावकों को ऑनलाइन मेसेज भेजकर बच्चों को स्कूल भेजने की अनुमति का प्रारूप भेज दिया है। प्रारूप सादे कागज पर पासपोर्ट फोटो के साथ हस्ताक्षरयुक्त कालेज में ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कराने को कहा गया है। सीबीएसई के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य आशु त्यागी और सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्या तूलिका गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रशासन के साथ होने वाली बैठक के बाद अभिभावकों को अनुमति के लिए प्रारूप भेजा जाएगा।
विज्ञापन

--
कालेज को सैनिटाइज कराया
बाबरी। लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कालेज में कक्षा नौ से 12 तक खोले जाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी ने बताया कि कालेज को सैनिटाइज कराया गया है। 19 अक्तूबर से सोशल डिस्टेंस के साथ शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें