शामली क्षेत्र के गांव मादलपुर में कांटो का पूजन करते मिल अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
चीनी मिल की पेराई सत्र की तैयारी शुरु
शामली। नए पेराई सत्र की तैयारियों के मद्देनजर थानाभवन बजाज चीनी मिल की ओर गन्ना खरीद के लिए कांटे लगाना शुरू कर दिया गया है। मादलपुर गांव में चीनी मिल के अधिकारियों ने कांटे का विधि विधान से पूजन करके स्थापित करने का काम शुुरू कर दिया है। बजाज चीनी मिल के गन्ना महा प्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि 25 अक्तूबर को नए पेेराई सत्र के मद्देनजर चीनी मिल में मरम्मत कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सोमवार को मादलपुर गांव में चीनी मिल ने गन्ना खरीद के लिए कांटे की विधिवत पूजा अर्चना करके काटे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।