शामली रोटरी क्लब शामली मिडडाउन द्वारा निशुल्क शिविर में जांच करती महिला चिकित्सक
- फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वावधान में मंगलवार को मां सावित्री हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर लगाया। इसमें 32 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया। यहां डॉ. नीलम शुक्ला ने महिलाओं की निशुल्क जांचकर उपचार किया।
रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने रोटरी जागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रोटरी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला शिक्षा और बाल विकास हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना रोधी वैक्सीन का साइड इफेक्ट नहीं है। यहां जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अजय बाबू शर्मा, सचिव डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. नीलम शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, निक्की पूजा, रोमा, सुरभि बंसल आदि मौजूद रहे।