शामली हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते विधायक तेजेन्द्र न
- फोटो : SHAMLI
शामली। श्री हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर वार्षिकोत्सव के मौके पर विधि-विधान से पूजा अर्चना हुई। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
बृहस्पतिवार को मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे। विशेष पूजा अर्चना पंडित अनिल पांडे ने संपन्न कराई गई। इस मौके पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। बाद में मंदिर प्रांगण में भंडारे का भी आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी, महामंत्री राजकुमार मित्तल, पंडित दिनेश पाठक, पुनीत द्विवेदी, रमेशचंद धीमान, मुकेश मेनेजर, जोगेंद्र पाल सेठी, अमित विश्वकर्मा, संदीप नामदेव, वंश नामदेव, शिवम गिरी, देवाशीष वर्मा, विवेक कश्यप, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
शामली हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर भंडारे में प्रशाद ग्रहण करते श्रद्वांल?- फोटो : SHAMLI