शामली। इनरव्हील क्लब शामली ने वर्ष 2020-21 का इक्सीलेंट प्रेंसीडेंट अवार्ड क्लब की चेयरमैन संतोष शर्मा ने शामली क्लब की अध्यक्ष प्रवीन बंसल, सचिव मधु जैन को देकर सम्मानित किया गया।
पूरे साल 100 से ज्यादा से प्रोजेक्ट जैसे पौधरोपण, असहाय-गरीबों की मदद के लिए शिविर लगाने के लिए मुजफ्फरनगर रोटरी भवन में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने इनरव्हील क्लब शामली अध्यक्ष प्रवीन बंसल, सचिव मधु जैन को 2020-21 का इक्सीलेंट प्रेंसीडेंट अवार्ड दिया गया। इसी प्रकार बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड क्लब की सचिव मधु जैन, वीना अग्रवाल को बेस्ट सीसी अवार्ड दिया गया। मौके पर स्मृति गोयल, सपना सिंघल, प्रगति जैन, अंजलि जैन, सीमा गुप्ता, योगिता अरोरा आदि ने पुरस्कृत की गई पदाधिकारियों का स्वागत किया।