फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: समस्या सुनने की चौपाल में सरकार का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
-हसनपुर लुहारी गांव में शुक्रवार को आयोजित की गई ग्राम चौपाल
विज्ञापन


-चौपाल से नदारद रहे नोडल अधिकारी से लेकर कई अफसर
फोटो



जलालाबाद। ग्रामीणों की समस्या के समाधान हेतु प्रशासन की ओर से आयोजित की गई ग्राम चौपाल मात्र खानापूर्ति का जरिया रही। पहले तो पब्लिक को न बुलाकर अधिकारियों ने भीड़ के नाम पर आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को बैठा दिया। वहीं अफसर बैठक से नाराज नदारद रहे। इतना ही नहीं जो कुछ लोग बैठक में पहुंचे भी तो उनके द्वारा उठाए गए सवालों के पर अधिकारी बगल झांकते नजर आए।
विज्ञापन


शुक्रवार को हसनपुर लुहारी गांव के आदर्श जूनियर हाई स्कूल में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे अधिकारियों ने लोगों के सामने भारत व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा भी सरकार की कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी ने बताया कि गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थापना कर दी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 अन्य गरीब परिवारों के मकान चिह्नित कर सरकार को भेज दिए हैं। बता दें कि ग्राम पंचायत की ओर से चौपाल के लिए कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया था। इस कारण नाम मात्र के लोग ही चौपाल में पहुंच पाए। इसके बाद भीड़ दिखाने के लिए अधिकारियों ने गांव की आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को बैठा दिया। इतना ही नहीं बैठक से नोडल अधिकारी, एडीओ सहित कई अधिकारी नदारद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे ब्लाक प्रमुख पति दीपक कोरी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने बीडीओ से कहा कि चौपाल से गायब रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए। इतना ही नहीं चौपाल में लोगों ने शिकायत की कि गांव की अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं। रात में अंधेरा होने के कारण चोरों का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही गांव की सफाई व्यवस्था भी धड़ाम है। भले ही ग्राम पंचायत गांव में सफाई कर्मी बढ़ाने की बात कहती हो, लेकिन हकीकत में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। इस पर अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत डॉ. नीरज सैनी, ग्राम प्रधान रजिया बेगम, प्रधान पति सलीम कुरेशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें