फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टिफिन पर चर्चा में पूर्व मंत्री ने गिनवाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गंगा-यमुना संगम घाट पर टिफिन बैठक कर मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगम पर स्नान कर सहभोज किया।
विज्ञापन


जलालाबाद कस्बे में गंगा-यमुना के संगम स्थल पर भाजपा की थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की टिफिन पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ गंगा-यमुना संगम में स्नान किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाईं। कार्यकर्ताओं को अपनी पूर्ण उर्जा के साथ क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में चर्चा करने का संकल्प दोहराया, जिससे आमजन लाभांवित हुआ है। इसके बाद क्षेत्र से आए कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ सह भोज किया और उनके लाए भोजन को आपस में साझा कर आपसी सौहार्द व समन्वय की भावना को परिलक्षित कर बड़ा संदेश दिया। अध्यक्षता जिला संयोजक राजेंद्र सिंह मादलपुर ने की। इस दौरान ठाकुर जयपाल सिंह, सोमबीर सिंह, मंजू पाल, योगेंद्र सिंह, बोबी शर्मा, आनंद सिंह, महेश गोयल, अनुज संगल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें