फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहले दिन 11 कॉलेजों में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 25 Jan 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में शनिवार से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन जनपद में 11 कॉलेजों में अलग-अलग विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। सभी कॉलेज में 13 छात्र-छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हो गई है। पहले दिन जनपद के 11 कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराई। प्रथम दिन ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली में जीव विज्ञान विषय विषय, इंटर कॉलेज एलम में रसायन विज्ञान, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली में जीव विज्ञान, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद में कंप्यूटर, चौधरी मानसिंह इंटर कॉलेज कंडेला में कंप्यूटर, हिंदू इंटर कॉलेज कांधला में जीव विज्ञान, श्री चंदन लाल इंटर कॉलेज कांधला में कंप्यूटर और रसायन विज्ञान, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना में जीव विज्ञान, मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुर में रसायन विज्ञान, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली में जीव विज्ञान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना में जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों में सभी विषय में 542 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 529 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 13 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें