-नगर के मंदिर हनुमान टीला से शुरू हुई प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ स्वागत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के मंदिर हनुमान टीला से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
बुधवार को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा दिवस पर हनुमान टीला मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा महारानी के साथ हरे कृष्ण कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी स्टेट बैंक रोड, शिव मूर्ति चौराहा, मंडी ज्वाला गंज, रेलवे रोड, रेलवे तालाब रोड, शुगर मिल रोड, नेहरू मार्केट से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इस मौके पर राधा शरण दास, राधा गोपाल दास, बिजेंद्र गुप्ता, नवीन सिंघल, पुष्पा, प्रिया देवी, पार्वती देवी, दीपा गुप्ता, ममता आदि मौजूद रहे।