फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश के साथ बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में रविवार शाम को छाई घटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में रविवार दोपहर बाद तक धूप निकलने से दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम के समय आकाश में बादल छाने जाने के बाद आंधी के साथ झमाझम बारिश होने के बाद जनजीवन अस्त हो गया। बारिश के बाद जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, अधिकतम तापमान लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। आंधी- तूफान व बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार को दिन में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शाम होते होते मौसम का मिजाज बदल गया। चार बजे के बाद बादल छा गया। आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। थोड़ी देेर के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। एक घंट तक जमकर बारिश हुई। रात में भी रिमझिम बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, आंधी व बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि आंधी- तूफान और बूंदाबांदी से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली लाइनों व खंभों को नुकसान हुआ है। बूंदाबांदी बंद के बाद बिजली खंभों व तारो की क्षति का अनुमान लगाया जाएगा। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। आंधी- तूफान व बूंदाबांदी होने की संभावना है। आंधी से गिरी दीवार, महिला की मौत जलालाबाद। (शामली)। तेज आंधी में बाउंड्री महिला के ऊपर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। रविवार शाम सात बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। कस्बे के मोहल्ला बाबूपुरा निवासी बशीर अपनी पत्नी अनवरी 58 के साथ रविवार शाम करीब सवा सात बजे अपने घर के आंगन में बैठे हुए थे। तेज आंधी के कारण उनके ऊपर अचानक बाउंड्री की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में बशीर बाल बाल बच गया, जबकि अनवरी उसकी चपेट में आ गई। दीवार गिरने की तेज आवाज होने तथा बशीर के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने महिला को दीवार के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से मोहल्ले में मातम पसर गया और कोहराम मचा गया। देर रात तक परिजन महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें