जलालाबाद। पुराने बस स्टैंड पर हाईवे किनारे ट्राली में रखे ट्रांसफार्मर से शनिवार रात सामान चोरी हो गया था। तभी से मोहल्ला आर्य नगर, अमानत अली, मोहम्मदीगंज, बंबा चौक की विद्युत आपूर्ति बंद है। जिससे इन मोहल्लों में रहने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता सचिन सैनी ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के लिए रिपोर्ट तैयार कर अधीक्षण अभियंता को भेज दी गई है। इसके बाद रिपोर्ट सहारनपुर में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति के बाद नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।