फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी लीकेज से सड़क में हुआ गड्ढा, हादसे की आशंका

विज्ञापन
झिंझाना में सड़क पर गड्ढों में भरा पानी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। कस्बे के मुख्य मार्ग पर पानी की टंकी के लीकेज से बने गड्ढों से बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है। नगर पंचायत प्रशासन शायद हादसे के इंतजार में है। शिकायत के बाद भी पानी की लीकेज ठीक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने पानी सप्लाई के लिए अंडर ग्राउंड पाइप डाली हुई है। जो आए दिन कहीं ना कहीं से लीकेज होती रहती है। पिछले 15 दिनों से मुख्य बस अड्डे पर एसबीआई के सामने मुख्य सड़क पर पानी की लीकेज हुई थी। जिसकी शिकायत कस्बा वासियों ने नगर प्रशासन से की थी, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी लीकेज ठीक नहीं हुई। जिससे सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है। यहां से गुजरने वाले छोटे वाहनों को दुर्घटना होने का अधिक खतरा है। कस्बा वासियों का कहना है कि नगर पंचायत को बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें