फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेगू से महाविद्यालय की प्राचार्य के पुत्र की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से महाविद्यालय की प्राचार्य के पुत्र की मौत
विज्ञापन

शामली, कांधला। टीचर कॉलोनी में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। युवक की मौत से कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।
कस्बे के टीचर कॉलोनी निवासी राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रमोद कुमारी का पुत्र विशु (28) बुखार से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार परिजनों ने बुखार से पीड़ित युवक को उपचार के लिए कस्बे के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने युवक को डेंगू बुखार की पुष्टि होने पर मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को युवक की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के बुखार से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और कॉलोनी में भी शोक की लहर दौड़ गई। मामले में चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामबीर सिंह का कहना है कि बुखार से हुई युवक की मौत की जानकारी नहीं है। कॉलोनी में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और कैंप लगाकर दवाई भी वितरित की जाएगी।
गौरतलब है कि क्षेत्र के कस्बा एलम में एक सप्ताह पूर्व नीलू के पुत्र कार्तिक (13) की भी बुखार से मौत हो गई थी। नगर व क्षेत्र में बुखार से हो रही मौत का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 29 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि
शामली। जिले में डेंगू लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 29 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा रही है। छह सीएचसी पर डेंगू वार्ड भी बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने आसपास पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें