फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के बाद और महंगा होगा आलू

विज्ञापन
शामली सब्जी मंडी के गोदाम में रखी आलू की बोरी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
त्योहारों के बाद और महंगा होगा आलू
विज्ञापन

शामली। पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद बाजार और सब्जी मंडियों में आलू मंहगा होने की आशंका बढ़ गई है। अगले तीन माह तक पंजाब के आलू का निर्भर रहना पड़ेगा। दीपावली तक 75 प्रतिशत से ज्यादा पुराने आलू की कोल्ड स्टोरेज से निकासी हो चुकी है। अगले पांच दिन में हो शेष आलू की निकासी भी कोल्ड स्टोर से होने की उम्मीद है। दस नवंबर के बाद जिले में पुराने आलू का स्टॉक खत्म हो जाएगा। पंजाब के आलू की वेस्ट यूपी के जिलों में आने में देरी हुई तो यहां के लोगों को महंगा खरीदना पड़ सकता है।
शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर में 15 सितंबर के बाद आलू की बुवाई शुरू हो जाती है। पिछले दो सालों से सितंबर में बारिश होने के कारण आलू की बुवाई में देरी होती है। इस साल भी सितंबर और अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बारिश होने से आलू की बुवाई नवंबर के प्रथम सप्ताह तक चलेगी। देरी से आलू की बुवाई होने से मार्च में आलू की खुदाई के बाद बाजार में आता है। खुदाई के बाद आलू जिले के कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है। बरसात के बाद पुराने आलू का स्टॉक कोल्ड स्टोरेज से बाहर आना शुरू हो जाता है। 31 अक्तूबर तक पुराने आलू का स्टॉक खत्म करने का निर्देश हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल सिंह मान ने बताया कि जिले में 250 हेक्टेयर में आलू की बुवाई होती है। इस साल दस नवंबर तक आलू की बुवाई होने की संभावना है। जिले के सात कोल्ड स्टोरेज में 12246.85 मीट्रिक टन आलू स्टोरेज में रखा गया था। कोल्ड स्टोरेज से गत 22 अक्तूबर तक 9263.20 मीट्रिक टन की निकासी हो चुकी है। 2983.65 मीट्रिक टन पुराना आलू स्टोरेज में है। 2983.65 मीट्रिक टन आगामी 31 अक्तूबर तक कोल्ड स्टोरेज से निकासी हो जाएगी।
विज्ञापन

-
मंडी में सस्ता और बाजार में मंहगा बिक रहा है आलू
शामली। त्योहारों पर शहर की मंडियों में सस्ता और बाजारों में महंगा आलू बिक रहा है। शहर की मंडी में 22 रुपये किलो यानि 110 रुपये से लेकर 125 रुपये और अच्छी किस्म का खुले बाजार में 250 रुपये का पांच किलो आलू बिक रहा है। आलू के थोक विक्रेता बाबूराम सैनी ने बताया कि मंडी में 50 किलो का मीडियम आलू 600 रुपये में बिक रहा है। मोटा आलू 900 रुपये से लेकर 1000 रुपये का 50 किलो का बोरा बिक रहा है। उनका कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में अवशेष आलू 31 अक्तूबर तक बाहर बाजार में बिक्री के लिए आ जाएगा। आगामी 10 नवंबर तक पुराने आलू का स्टॉक खत्म हो जाएगा। अगले 15 दिनों मे पंजाब का पुखराज, चिप्सोना, पठानकोट आलू वेस्ट यूपी के शहरों में बिक्री के लिए आने की संभावना है। पंजाब का आलू शुरुआती दौर में महंगा बिकेगा। आलू की फसल लेट हुई तो 15 नवंबर के बाद आलू का संकट पैदा हो सकता है। नवंबर से लेकर फरवरी तक पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड के आलू पर निर्भर रहना होगा।

शामली सब्जी मंडी में व्यापारी की दुकान में रखी आलू की बोरी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें