फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर भी नहीं हुई गांव में सफाई

विज्ञापन
कैराना के गोगवान में सड़कों पर भरा गंदा पानी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
त्योहारों पर भी नहीं हुई गांव में सफाई
विज्ञापन

शामली, कैराना। शासन के निर्देश के बावजूद दीपावली व भैया दूज पर गोगवान गांव में सफाई नहीं हुई। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सफाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोगवान में सफाई न होने के कारण काफी समय से मुख्य मार्ग पर जलभराव है व गंदगी से नालियां अटी पड़ी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में दीपावली व भैया दूज त्यौहारों के मद्देनजर नगरों एवं गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन ग्राम पंचायत गोगवान के मुख्य मार्ग पर दीपावली व भैया दूज के त्योहार पर सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ हैं। किसान मजदूर भारतीय संगठन के मीडिया प्रभारी आमिर अली ने अपने ट्विटर हैंडल पर जलभराव व गांव में जगह-जगह पसरी गंदगी की वीडियो डालकर सफाई की पोल खोल दी। उन्होंने लिखा कि ग्राम पंचायत में दीपावली व भैया दूज के त्योहारों पर भी साफ सफाई नहीं हुई है। आने जाने वाले मेहमानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री व डीएम के आदेशों का भी अधिकारी कोई पालन नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें