40 रुपये बिक रहा आलू, प्याज 50 रुपये प्रति किलो
शामली। गर्मी के सीजन की सब्जियां खत्म हो रही हैं और सर्दी के मौसम वाली सब्जियां अभी पर्याप्त नहीं आई हैं। गोभी एवं सलाद वाली गाजर बाजार में हैं, लेकिन इनके दाम बढ़े हुए हैं। लगभग हर सब्जी के साथ प्रयोग होने वाले आलू के दाम भी चढ़े हुए हैं। आलू 36 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके साथ ही प्याज के दाम भी 50 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं। सब्जी विक्रेता राकेश सैनी का कहना है कि सर्दी के मौसम में स्थानीय सब्जी बाजार में आनी शुरू हो जाएगी। इससे दाम कम हो जाएंगे।
सेब 100 रुपये और केला 50 रुपये दर्जन
शामली। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए फलों के दाम भी बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा सेब अब 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। केले के दाम भी 50 रुपये प्रति दर्जन चल रहे हैं। फल विक्रेता सुरेश बजाज का कहना है कि अच्छे किस्म के सेब के दाम बढ़े हुए हैं। अब त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है। इससे भी दाम बढ़ रहे हैं।
----------
सब्जियों के दाम प्रति किलो
सब्जी दाम
टमाटर 40
बैंगन 20
लौकी 20
गोभी 60
आलू 36-40
प्याज 50
गाजर 50
शिमला मिर्च 80
फलों के दाम
सेब 80 रुपये किलो
अमरूद 60 रुपये किलो
पपीता 40 रुपये किलो
केला 50 रुपये दर्जन
अनार 80 रुपये किलो
संतरा 100 रुपये किलो
मौसमी 60 रुपये किलो
अंगूर 600 रुपये किलो
शामली दुकान में रक्खे फल- फोटो : SHAMLI