मुख्यमंत्री का संभावित दौरा स्थगित
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को शामली का संभावित दौरा स्थगित होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री के शामली में कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने की सूचना मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ था। दोपहर तक अधिकारी व कर्मचारी साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे रहे। सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. लोकेश एम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोविड अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था। मंगलवार को भी प्रशासन तैयारियों में लगा रहा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अस्पताल में तैयारी की गई थी। अब मुख्यमंत्री का संभावित दौरा स्थगित होने की सूचना मिली है।