कैराना। कैराना क्षेत्र के गांव बराला में सुबह करीब छह बजे दो मजदूर भाइयों रियासत व शराफत के मकान धराशाई हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा गांव में मौजूद तालाब की साफ-सफाई और खुदाई कराने के लिए कई बार एसडीएम व ब्लॉक के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया जा चुका हैं। मगर प्रशासन की ओर से तालाब की साफ-सफाई व खुदाई नहीं कराई गई। जिस कारण एक दिन पूर्व हुई बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया। जिससे तालाब का पानी मकान की नींव में भर गया। जिससे शराफत और रियासत के मकान गिर गए। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने बाहर भागकर जान बचाई। मकान गिरने से घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मामले में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी का कहना है कि गांव में मकान गिरने की उनको सूचना नहीं हैं। लेखपालों की टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।