कैराना। आठ माह पूर्व तीन बाइक चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
28 दिसंबर 2019 को एसआई धर्मेंद्र सिंह यादव ने जगनपुर रोड स्थित बंद पड़ी हसन फैक्टरी में चोरी की बाइक होने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने फैक्टरी के अंदर से चोरी की तीन बाइक बरामद की थी। पुलिस ने मौके से एक बाइक चोर सुधीर निवासी ग्राम भूरा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मौके से एक आरोपी सद्दाम निवासी ग्राम भूरा फरार हो गया था। वहीं करीब आठ माह से बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सद्दाम निवासी ग्राम भूरा को एसआई अजय कसाना ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।