शामली। तीसरे चरण में कांधला और शामली ब्लाक में होने वाले जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पद के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए 419 पोलिंग पार्टियां कांधला और शामली मुख्यालय से मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गई। शामली ब्लाक में पोलिंग पार्टी में शामिल तीन मतदान कर्मियों के गैर रहने शामली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
तीसरे चरण में कांधला और शामली ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए शामली में बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम ओपी वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार सिंह, एसपी विजय भूषण सिंह, एडीएम भरत पांडे, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान ने पोलिंग पार्टियों को निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश देकर सभी मतदेय स्थलों को रवाना किया ।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया शामली ब्लाक के लिए 194 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। उन्हें हिदायत दी वह मतदान केंद्र पर किसी भी प्रत्याशी की मेहमाननवाजी स्वीकार न करें। नहीं कोई भोजन ग्रहण करें। चुनाव में मेहमान बाजी स्वीकार करने वाले मतदान कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टियों के लिए शामियाना लगाकर मतपेटी और मत सामग्री बांटी।
दोपहर तक शामली ब्लाक के लिए पोलिंग पार्टियों को भोजन पैकेट वितरण का कार्य चलता रहा। कांधला ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के लिए होने वाले चुनाव के लिए नगर के चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज से मतदेय स्थल के लिए वाहनों से रवाना गया । डीएम ओपी वर्मा ने बताया कांधला ब्लाक में कडे़ सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सेक्टर और जोन में बढ़ोत्तरी कर दी।
कांधला ब्लाक में 14 सेक्टर के स्थान पर 18 सेक्टर और दो जोन के स्थान पर तीन जोन बढ़ाए हैं। शामली के डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार सिंह को जिला पंचायत के वार्ड 14 में विशेष जिम्मेदारी दी।