शामली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता यात्रा निकालते हुए भाई-चारे का संदेश दिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया।
एकता यात्रा की शुरुआत गांव सिंभालका स्थित कंपोजिट विद्यालय से प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने हरी झंडी दिखाकर की। यात्रा शहर के मेरठ रोड, बुढ़ाना रोड, हनुमान धाम, एमएसके रोड से होते हुए शहर के वीवी इंटर कॉलेज, शिवमूर्ति, भिक्की मोड़, माजरा रोड से होते हुए शहर के वीवी पीजी कॉलेज में पहुंचकर समाप्त हुई।
समापन स्थल पर प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो सपना देखा था, उसको अगर साकार करने का काम किसी ने किया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, गुंडाराज और माफिया राज का सफाया हुआ है।
आज किसी की हिम्मत नहीं है कि किसी बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर भी देख ले। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने मजबूती के साथ देश को एकजुट करने का काम किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, हरबीर मलिक, पुनीत द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल, अश्वनी, प्रदीप, जयदेव मलिक, विनोद मलिक, रामपाल, रामजीलाल कश्यप, पवन तरार, रंधावा मलिक, अंकित मलिक, राजेंद्र रहे। उधर, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन शामली के चेयरमैन विशाल गुप्ता के नेतृत्व में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर उद्यमियों ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया और शामिल हुए।
इस दौरान उद्यमी अशोक बंसल, अशोक मित्तल, आशीष जैन, सीए आकाश गुप्ता, संजय अग्रवाल, सचिन श्याम, विनय गोयल, राज कुमार गर्ग, अंकित गुप्ता, निर्भय सगल, संदीप मित्तल, अंकित गोयल, आकाश गर्ग, विवेक बंसल, आयुष्मान सिंगल आदि शामिल रहे।