फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव को पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव को पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली/कैराना/थानाभवन। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों केे लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। विशेषज्ञों की टीम कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी देगी। पुलिस की सभी शाखाओं, थाने, आपातकालीन 112 और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। थाने, चौकी, पुलिस के सभी कार्यालयों पर जागरूकता के पोस्टर और पंपलेट वितरित करने और सोडियम हाइपोक्लोराइड से सरफेस क्लीनिंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कार्यालय, ट्रैफिक, एलआईयू और पुलिस लाइन के स्टाफ को चिकित्सकों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की जानकारी दी।
कैराना में डिप्टी सीएमओ डा. डीवी सिंह ने पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी। डा. शाइस्ता ने भी बचाव के तरीके बताए। इस अवसर पर डीसीपीएम फहीम अहमद, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। थानाभवन के अर्पण पब्लिक स्कूल में सीओ अमित सक्सेना ने पुलिसकर्मियों को कोरोना के बारे में जानकारी दी। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक कांति प्रसाद ने सेनीटाइजर व मास्क की जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, एसआई रविन्द्र सैनी, पवन सैनी, बच्चू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने फैक्टरियों में जांच की
डीएम जसजीत कौर ने उद्यमियों से कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारियों को जागरूक करें। दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में कैंप लगाकर स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही टीम ने कई फैक्टरियों में जाकर कर्मचारियों की जांच की। इस अवसर पर आईएमए के चेयरमैन अशोक मित्तल, अंकित गोयल, अनुज गर्ग, रविंद्र अग्रवाल, पंकज, निखिल ऐरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें