फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सख्त, फिर भी खुल रहीं प्रतिबंधित दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सख्त, फिर भी खुल रहीं दुकानें
विज्ञापन

शामली/कैराना। पुलिस की सख्ती के बाद भी कुछ दुकानदार प्रतिबंधित दुकानों को चोरी छिपे खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
कोरोना कर्फ्यू में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें सब्जी, फल, दूध, खाद, दवा, बीज आदि की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की छूट है। इसकी आड़ में कुछ दुकानदार ईद के त्योहार के मद्देनजर मुनाफे के लालच में चोरी छिपे रेडीमेड, शूज आदि की दुकानों को खोलकर ग्राहक को अंदर कर शटर गिरा देते हैं और सामान देकर फिर बाहर निकाल देते हैं। यह खेल लगातार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस बाजारों में घूमकर ऐसे दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही चालान कर रही है, इसके बाद भी कुछ दुकानदार दुकान खोलने से नहीं मान रहे हैं। बाजार में और दुकानों पर भीड़ के चलते कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ हैं।
विज्ञापन

कैराना में रेडिमेड के कुछ दुकानदार दुकानों के अंदर ग्राहकों को भेजने के बाद बाहर से शटर बंद कर देते है। दुकान के अंदर सेल्समैन द्वारा सामान बेचने के बाद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया जाता है। बुधवार को पुलिस ने चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, गुंबद, पट्टो वाला, पुराना बाजार में कई रेडीमेड की दुकानो के शटर खुलवाकर उनके अंदर से ग्राहकों की भीड़ को बाहर निकाला। इसके चलते पुलिस ने करीब छह से अधिक दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें